STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी बदमाश हरियाणा से गिरफ्तार

आरोपी पर आजमगढ़ जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते इनाम घोषित किया गया था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) प्रयागराज इकाई को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकास सोरण को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आजमगढ़ जिले में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते इनाम घोषित किया गया था।
 
एसटीएफ प्रयागराज को खुफिया सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त हरियाणा में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें