पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर / जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन को खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाये।

केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के सभी गांवो में बेहतर नेटवर्क कनेक्टीविटी, सड़क आदि मुहैया कराया जाये। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये।

इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर ओम प्रकाश सिंह यादव   व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments