दो दिवसीय दौरे पर आज आयेंगी विधायक मोना

विधायक मोना रात्रि विश्राम संग्रामगढ़ करेंगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज सोमवार से अपने निर्वाचन क्षेत्र रामपुर खास के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी। सोमवार को वह दिन में एक बजे सराय संग्राम सिंह में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में शामिल होंगी। इसके बाद वह सवा दो बजे पिपरी प्रतापपुर चेरगढ़ में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगी।

विधायक मोना रात्रि विश्राम संग्रामगढ़ करेंगी। अगले दिन मंगलवार को वह दिन में साढ़े बारह बजे लालगंज में लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह दिन में एक बजे से लालगंज के अम्बेडकर पार्क में डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।

About The Author

Post Comments

Comments