वेदांता पावर प्लांट में बहुत बड़ी हादसा, हादसे में पीपरखाड़ के तीन मजदूरों की मौत

परिजनों में पसरा मातम, लोगों ने किया उचित मुआवजा की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/ सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में गुरुवार की सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही तीन अलग-अलग एम्बुलेंसों से एक साथ तीन शव गांव पहुंचे, वैसे ही पूरे गांव में मातम पसर गया। चीख-पुकार और करुण क्रंदन से वातावरण गूंज उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

IMG-20260416-WA0016

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में कोन क्षेत्र के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतकों की पहचान होने पर छत्तीसगढ़ प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस के जरिए उनके शवों को उनके पैतृक गांव भिजवाया।

झूंसी में नारी शक्ति का प्रदर्शन: स्कूटी रैली के साथ ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम संपन्न Read More झूंसी में नारी शक्ति का प्रदर्शन: स्कूटी रैली के साथ ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम संपन्न

बलिया में खाकी का कहर: सिपाही ने गर्भवती महिला को पीटा, जमीन विवाद में पहुंची थी पुलिस वीडियो वायरल Read More बलिया में खाकी का कहर: सिपाही ने गर्भवती महिला को पीटा, जमीन विवाद में पहुंची थी पुलिस वीडियो वायरल

मृतकों में पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं इसके अलावा पंकज (25) पुत्र सुभाष, निवासी केवाल टोला, की भी इस हादसे में जान चली गई। परिजनों के अनुसार तीनों युवक लगभग तीन महीने पहले ही एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी के लिए वेदांता पावर प्लांट गए थे, जहां वे रोजी-रोटी की तलाश में कार्यरत थे।

अवैध शराब के खिलाफ बलिया पुलिस का प्रहार, रेवती में बड़ी छापेमारी Read More अवैध शराब के खिलाफ बलिया पुलिस का प्रहार, रेवती में बड़ी छापेमारी

बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लांट के यूनिट नंबर-1 में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि मौके पर ही कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में इन तीनों के अलावा भी कई मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

जैसे ही तीनों शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं का विलाप और बच्चों की सिसकियां माहौल को और भी मार्मिक बना रही थीं। पूरे गांव के लोग मृतकों के घरों पर जुट गए और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे, लेकिन इस अपार दु:ख के आगे हर शब्द बेबस नजर आया।

बाद में तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी के तट स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। जब एक साथ तीन अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि हर कोई स्तब्ध रह गया।

इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ पीपरखाड़ गांव, बल्कि पूरे कोन क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। ग्राम प्रधान संजय पासवान सहित ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि रोजी-रोटी की तलाश में दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा कितनी अहम है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें