राजनीति
CBSE कक्षा 10 परिणाम में सेंट्रल एकेडमी सराय इनायत का शानदार प्रदर्शन
निश्चय पांडेय बने टॉपर
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
ब्यूरो प्रयागराज। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सेंट्रल एकेडमी, सराय इनायत, प्रयागराज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 101 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से अधिकांश ने शानदार अंक प्राप्त किए। विद्यालय के होनहार छात्र निश्चय पांडेय ने 97.8% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैष्णवी शर्मा ने 96% अंक के साथ द्वितीय स्थान और शिवी श्रीवास्तव ने 95.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंशिका विश्वकर्मा (93.8%), प्रांजल चौरसिया (93.8%), जान्हवी वर्मा (92%), निकुंज सिंह (92%), नितीश कुमार मिश्रा (90.60%), आर.एन. ग्लोरी (90.40%), शिवांगी यादव (90.40%) एवं मयंक गुप्ता (90.48%) शामिल रहे। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। 80% से 90% के बीच 19 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि 70% से 80% के बीच 32 छात्र-छात्राएं रहे। 60% से 70% के बीच 21 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किए, वहीं 60% से कम अंक प्राप्त करने वाले 18 विद्यार्थी भी सफल घोषित किए गए।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक एस.के. तिवारी एवं प्रधानाचार्य ऋचा त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
school education news India Prayagraj school result academic excellence India CBSE 10th result 2026 CBSE Class 10 results Central Academy Sarai Inayat CBSE toppers list Nischay Pandey topper 97.8 percent marks school result news Prayagraj CBSE board exam result Class 10 board result India students achievement news top scorer CBSE Vaishnavi Sharma result Shivi Srivastava marks 90 percent plus students CBSE


Comments