नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नहर के किनारे बोरे में मिला शव मची सनसनी क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त
हत्या कर बोरे में फेंकी गई लाश से फैली सनसनी हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया
बस्ती। बस्ती जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस फेल नजर आ रहे हैं अगर बस्ती पुलिस शिकायतों पर सही कार्य करें तो मारपीट हत्या जैसी घटनाएं नहीं होगी लेकिन पुलिस की कर शैली पर इसीलिए सवाल उठ रहा है की शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है ताजा मामलाजिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब विठलापुर गांव के पास नहर किनारे एक बोरे में बंद शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण नहर के पास पहुंचे थे, तभी उनकी नजर पानी के किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें शव होने की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या कहीं और कर शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग नहर के पास जाने से भी कतरा रहे हैं।
सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लिया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई, जो अकला गांव का निवासी बताया जा रहा है और पेशे से सफाई कर्मी था।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
crime news hindi up crime news breaking news basti Police Investigation Basti उत्तर प्रदेश अपराध समाचार पुलिस जांच बस्ती Basti Murder Case बस्ती हत्या मामला Canal Dead Body Case नहर किनारे शव बरामद Chhawani Thana Basti छावनी थाना बस्ती Vinay Verma Murder विनय वर्मा हत्या Dead Body in Sack बोरे में शव मिला Rural Crime India ग्रामीण अपराध भारत Murder Mystery UP हत्या की गुत्थी Fear Among Locals क्षेत्र में दहशत बस्ती ब्रेकिंग न्यूज़


Comments