योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  अभियान

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी ,प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतापूर्वक पूर्ण हुए नव वर्ष के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने हेतु एक विशेष पत्र वितरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने स्वयं लोगों के बीच पहुँचकर पत्र वितरित किए और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
 
यह अभियान मेवा लाल बगिया से लेकर स्टेशन रोड तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को आम नागरिकों तक सरल तरीके से पहुँचाना रहा।
 
इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद राकेश जायसवाल, दिलीप केसरवानी, मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, श्याम मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, मुन्न शर्मा, गुड्डू गैरेज, दिनेश सिंह, योगेश सिंह, विनोद यादव, पंकज शर्मा, सेक्टर संयोजक जय कृष्ण तिवारी, विनोद जायसवाल, आदर्श तिवारी, आदित्य पांडे,राजन शुक्ला, धर्म राज पटेल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अभियान में शामिल लोगों ने घर-घर जाकर पत्र वितरित किए और जनता को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें