कंबोडिया भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा
3 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर के बेकनगंज थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कम पढ़े लिखे युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर कंबोडिया भेजते थे और उनको साइबर ठगी के गिरोह में शामिल करते थे। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 11.04.2026 को थाना बेकनगंज पर एक पीड़ित नावेद नाम के युवक द्वारा सूचना दी गई कि उसे नौकरी का झांसा देकर लगभग ₹3,00,000 की ठगी करते हुए थाईलैंड के रास्ते कंबोडिया भेजा गया, जहाँ उससे साइबर फ्रॉड कराने का प्रयास किया गया।
उसने बताया कि कंबोडिया में सूनसान जगह पर एक होटल में उसे ले जाया गया जहां साईबर ठगी का पूरा सैटप लगा हुआ था और उसको ट्रेनिंग दी जाने लगी लेकिन वह किसी तरह से वहां से निकल कर इंडिया आ गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वॉट टीम एवं थाना बेकनगंज पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा कम शिक्षित युवकों को झांसा देकर कंबोडिया भेजकर उनसे साइबर ठगी कराए जाने की बात स्वीकार की गई है।
अब तक की जांच में 6 व्यक्तियों को कंबोडिया भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें से 3 भारत वापस आ चुके हैं तथा शेष के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य संकलन एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
up crime news Law Enforcement Action crime news india Cyber Security Awareness India Police Action Kanpur कानपुर साइबर ठगी Kanpur Cyber Fraud Case Cambodia Cyber Scam Job Fraud Racket India Human Trafficking Cyber Crime Fake Job Scam India Cyber Crime Network Thailand Route Scam Overseas Job Fraud Atul Srivastava Bekanganj Police Kanpur Cyber Fraud Training Racket International Scam Network Youth Job Scam India Fraudsters Arrested Kanpur Online Scam Alert India


Comments