अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत रूप से जारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

 सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर जीएम ऑफिस ककरी के पास से अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ककरी कालोनी गेट के सामने, ककरी गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष को 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 86/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये), 01 अदद ओप्पो F23 मोबाइल फोन, नकद रुपये सहितएक पल्सर मोबाइल UP64BB8853 बरामद किया गया। 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह हेरोइन को सूरज कुमार उर्फ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर ₹500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है। बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता है। अभियुक्त ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगों के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है।

कंबाइन मशीन की चिंगारी से 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, 21 किसान परिवार प्रभावित Read More कंबाइन मशीन की चिंगारी से 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, 21 किसान परिवार प्रभावित

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, हे0का0 विजय कुमार,का0 सौरभ वर्मा शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत रूप से जारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप Read More आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें