करेली में इरफान हत्या कांड में दो वांछित गिरफ्तार, बाइक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र में चर्चित इरफान अहमद हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अशरफ अहमद के ड्राइवर इरफान अहमद की हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद हुसैन उर्फ प्लम्बर और मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर के रूप में हुई है। दोनों को सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
 
पूछताछ में अहम खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक शख्स के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने अभी उस मास्टरमाइंड का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी संभव है।
 
जमीन विवाद से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है। पुलिस इस एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है, साथ ही पुराने आपराधिक संबंधों और रंजिशों की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें