नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
2 करोड़ पचास लाख रुपये का बजट सदस्य क्षेत्र पंचायत की बैठक में किया गया पास
ब्लॉक परिसर बर्डपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित लोग
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक बर्डपुर सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ पचास लाख रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्य क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य के लिए क्षेत्र के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव भी दिए। बीडीओ ओम प्रकाश सिंह यादव ने पूर्व की कार्यवाही व विकास कार्यों के बारे में चर्चा सदन के समक्ष किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी सदन में रखी।
ब्लॉक प्रमुख बर्डपुर वंदना सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों संबंधित प्रस्ताव को समय से उपलब्ध करा दें ताकि कार्य योजनाओं में सम्मिलित कर विचार किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये अनवरत प्रयास किये जा रहे हैं। आवश्यकता अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्य को गति प्रदान किया गया है। जन समुदाय के सहयोग से अन्य जरूरी शेष कार्यों को भी पूरा कराने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि जनता की ओर से चुने गए सभी जनप्रतिनिधि व शासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी जब मिलकर काम करँगे, तभी क्षेत्र व देश-प्रदेश का बेहतर विकास होना संभव है। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के द्वारा विकास कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख ने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति नहीं रही है , उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही के लिये अवगत कराया जायेगा।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, जिला पंचायत सदस्य जहूर खान, सबलू साहनी, रमजान अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं व उनकी प्रगति के बारे में सदन में चर्चा किया। सर्वसम्मति से 2 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट विकास कार्यों के लिये पास किया गया। इस दौरान मोहम्मद अकरम, सीडीपीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू , एडीओ आईएसवी अब्दुल गफ्फार, एडीओ सहकारिता अंबरीश यादव, एडीओ एमआई सुनील सुनील कुमार मिश्रा, प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष यादव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मनोहर लाल बरनवाल, शैलेन्द्र गुप्ता नागेंद्र राव, राजदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat Siddharthnagar siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Birdpur block meeting BDO Om Prakash Singh Yadav Hindi News Siddharthnagar kshetra panchayat meeting birdpur block siddharthnagar vikas budget birdpur 2.5 crore budget passed block pramukh vandana singh siddharthnagar development news block meeting up gram panchayat development district development siddharthnagar up rural development news birdpur latest news


Comments