​आकस्मिक वर्षा व ओलावृष्टि से लाखों बीघे में खड़ी फसल चौपट

सपा ने की मुआवजा दिलाने की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर, बुधवार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के. के. शुक्ल ने एक वक्तव्य में बताया कि कानपुर नगर के आस-पास तथा कानपुर, नरवल, बिल्हौर, घाटमपुर, रसूलाबाद, पुखरायां और डेरापुर तहसीलों सहित अन्य ग्रामों में लाखों बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है, तथा बिल्हौर तहसील में मक्के की फसल चौपट हो गई है।

के के शुक्ल ने आगे बताया कि महानगर के पास के ग्रामों— बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, भक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा, भगवानदीनपुरवा, शिवदीनपुरवा, चन्दीपुरवा, डल्लापुरवा, पपरिया, प्रतापपुर, भारतपुरवा, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, रमेल, मैड़इया, चैनपुरवा, धारमरखेड़ा, देवनीपुरवा, पहाड़ीपुरवा, छोटामंगलपुर, बड़ामंगलपुर, नत्थापुरवा, कन्हईपुरवा, रामपुर, कल्लूपुरवा और देवनीपुरवा सहित सभी गांवों में तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, तरोई, भिंडी, खीरा तथा जामुन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, जिससे किसान लाखों के कर्जदार बन गए हैं। यहाँ तक कि जामुन की फसल में पेड़ भी फट गए हैं और फल बर्बाद हो गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शेखपुर, जाना, किशुनपुर, मदारपुर, करनखेड़ा, सुक्खबन्सी खेड़ा, बैजाखेड़ा सलेम तथा घाटमपुर तहसील के सजेती, बरीपाल, तिलसड़ा, भीतरगांव, सौरंगा, भदांवरा, पतारी, भदारा, रायगुमान उत्तरीपुरवा, चौबेपुर क्षेत्र, ओनि सहित अन्य ग्रामों में गेहूं व मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंची है। प्रदेश सचिव ने मांग की है कि लेखपालों और प्रधानों के माध्यम से नुकसान का तत्काल आकलन कराकर किसानों को आर्थिक मदद दी जाए, अन्यथा किसान साहूकारों के कर्जदार हो जाएंगे और पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

About The Author

Post Comments

Comments