किडनी ट्रांसप्लांट कांड से संबंधित अभियुक्त का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी
अभी करीब 7-8 गिरफ्तारियां होना बाकी हैं
कानपुर। कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में आठ गिरफ्तारियों के बाद नोटों की गड्डी लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभियुक्त अफजल एवं उसका एक साथी परवेज़ सैफी दिखाई दे रहे हैं।इस वायरल वीडियो के विषय में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि ये लोग एक सिंडिकेट के रुप में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का कार्य करते थे, जिसमें कई गिरफ्तारियां हो चुकीं हैं और अभी करीब 7-8 गिरफ्तारियां होना बाकी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार इस पर वर्क कर रहीं हैं और बहुत ही जल्द ये अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आएंगे। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभियुक्त अफ़ज़ल और परवेज़ एक होटल में नोटों की गड्डियां उछालते दिखाई दे रहे हैं। इस पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बयान जारी किया है कि अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सभी संबंधित व्यक्ति एक संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में कार्य कर रहे थे तथा उसी के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।
प्रकरण में कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वर्तमान में लगभग 6-7 अभियुक्त फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उपरोक्त अभियुक्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी है और वो वीडियो में नोटों की गड्डियों के साथ नज़र आ रहे हैं।
kanpur crime news सोशल मीडिया वायरल कानपुर क्राइम न्यूज़ फरार अभियुक्त अवैध अंग तस्करी illegal organ trade india कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट Kanpur Kidney Transplant Scam अफजल परवेज वीडियो Afzal Parvez Viral Video Social Media Viral Video पुलिस कार्रवाई कानपुर Police Action Kanpur डीसीपी बयान DCP Statement Kanpur गिरफ्तार अभियुक्त Arrested Suspects Fugitive Suspects India नोटों की गड्डी वीडियो Money Bundle Video संगठित गिरोह Organized Crime Syndicate अपराध और कानून


Comments