गोरखपुर ग़ोला में दो महिलाओं समेत 6 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, आरोपी फरार

ट्रैक्टर-ट्रॉली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर घायल

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रेपोर्टर- बृजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार (गोरखपुर), 6 अप्रैल। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली प्रथम में रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

खेत से लौटते समय रास्ते में रोका ट्रैक्टर

पीड़ित महेंद्र प्रसाद कन्नौजिया के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे वह अपने खेत से गेहूं लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के मो. इब्राहिम, तौफीक पुत्र अहमद, दानिश पुत्र सलीम, अमान और उनके घर की महिलाएं सरवनी खातून पत्नी मोजाहिद अली व शाहनाज खातून पत्नी शाहबुद्दीन ने रास्ते में ट्रैक्टर रोक लिया। महेंद्र प्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया।

Read More काली माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन

परिवार के पांच लोग घायल, मची अफरा-तफरी

सड़क दुघर्टना में घायल कर्मी की उपचार के दौरान मौत, जताया शोक Read More सड़क दुघर्टना में घायल कर्मी की उपचार के दौरान मौत, जताया शोक

हमले में महेंद्र प्रसाद, उनके पुत्र अजय और शशिकांत, पुत्री ममता तथा दामाद नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की  हत्या, सनसनी Read More धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की  हत्या, सनसनी

हत्या के प्रयास व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज

सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं—191(2), 190, 115(2), 352, 351(3), 109, 126(2) के साथ हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया 

Post Comments

Comments