उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कि राज्य परिषद की बैठक का हुआ आयोजन

वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि से संबंधित मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 6 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक सेवा सुरक्षा एवं कल्याण बोर्ड/आयोग के गठन किए जाने की मांग आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जय नारायण इंटर कॉलेज, लखनऊ के सभागार में संपन्न राजपरिषद की बैठक में सर्वसम्मति से की गई और इसे राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।
 
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर. पी. मिश्र एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 02 मई, 2026 को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय* *निरीक्षक कार्यालयों पर धरना होगा जिसमें एनपीएस शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण, शिक्षकों के बकाया अवशेषों का भुगतान, शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियां, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण, शिक्षकों को उत्पीड़न से बचाए जाने, पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस कटौती को जीपीएफ खाते में जमा कराना आदि प्रमुख मांगे है।
 
शिक्षक नेताओं ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21 एवं 18 की वापसी, पुरानी पेंशन की बहाली, विद्यालयों के कारण शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, 22 मार्च, 2016 की राज्य की राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनिमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि से संबंधित मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।
 
बैठक में 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षकाओं के पेंशन, जीपीएफ आदि देयकों के भुगतान की मंडलवाद समीक्षा की गई। बैठक के अंत में संगठन के प्रदेशीय मंत्री श्री कृष्ण यादव के दु:खद निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी सहित सभी उपस्थित शिक्षक नेताओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, पूर्व एमएलसी एवं संरक्षक जगवीर किशोर जैन, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, संरक्षक इंद्रासन सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, पूर्व एमएलसी डा .प्रमोद कुमार मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं उपभोक्ता डा. आरपी मिश्र, हेमराज सिंह गौर, शिवकुमार यादव, देव भाष्कर तिवारी, अवधेश सिंह  बृजेश राय, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के. त्रिवेदी, ज्ञानेश कुमार राय, प्रभाकर राय के साथ सभी मंडलीय अध्यक्ष/मंत्री, जिलाध्यक्ष/ जिलामंत्री, सदस्य राज्य परिषद आदि उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments