गोविंद नगर में डीएम के आदेश की अनदेखी, बिना हेलमेट चालकों को दिया जा रहा पेट्रोल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के गोविंद नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के श्याम ऑटो फ्यूल पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन के आदेशों के अनुसार, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। इसके बावजूद संबंधित पेट्रोल पंप पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा नियमों की अनदेखी लगातार की जा रही है। इससे न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और लोगों में नियमों के प्रति उदासीनता भी फैलती है।
 
अब सवाल यह उठता है कि जब जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं, तो फिर ऐसे मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments