असम विधानसभा चुनाव: श्रीभूमि में सुरक्षा बढ़ी
राताबाड़ी में प्रशासन सक्रिय
श्रीभूमि :आगामी असम विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए श्रीभूमि जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और अर्धसैनिक बल संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और नियमित गश्त बढ़ा रहे हैं, ताकि मतदाता सुरक्षित मतदान कर सकें। श्रीभूमि की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लीना दल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने राताबाड़ी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ में थे रामकृष्णनगर समजेला इंचार्ज अन्सुल शर्मा, राताबाड़ी थाना के एएसपी चित्तरंजन बसुमतरी, और सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित बड़ी सुरक्षा टीम।
निरीक्षण में क्षेत्र के काजीरबाजार, दलग्राम, बाजारघाट, पाहाड़तल, पलडहर और गोलालकांडी क्षेत्रों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर मतदान से जुड़ी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली और मतदाताओं को निर्विघ्न मतदान करने की अपील की। प्रशासन की यह सक्रियता क्षेत्रवासियों का विश्वास बढ़ा रही है, और आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
श्रीभूमि असम चुनाव Sribhumi Assam Election विधानसभा चुनाव सुरक्षा Assembly Election Security पुलिस गश्त बढ़ी Police Patrolling Assam मतदान केंद्र निरीक्षण Polling Booth Inspection अर्धसैनिक बल तैनाती Paramilitary Deployment वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लीना दल SP Leena Dal Assam राताबाड़ी क्षेत्र Ratabari Area Assam रामकृष्णनगर समजेला Ramkrishnanagar Sector सीआरपीएफ टीम CRPF Security Team काजीरबाजार दलग्राम Kazirbazar Dalgam Area बाजारघाट पाहाड़तल Bazarghat Pahartal Region पलडहर गोलालकांडी


Comments