कानपुर में 48 घंटे से बिजली-पानी ठप, जनजीवन प्रभावित
समय पर मरम्मत और रखरखाव होता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती
कानपुर। कानपुर में शनिवार शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं। शहर के कई इलाकों में पिछले 48 घंटे से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आपदा के दौरान 100 से अधिक पेड़ और कई बिजली के खंभे गिर गए, जिससे सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। केस्को (KESCO) और नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस बीच मजबूरी का फायदा उठाते हुए जनरेटर और पानी सप्लाई करने वाले मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जहां पहले जनरेटर 300–400 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब 600 रुपये प्रति आधा घंटा तक लिया जा रहा है। एक टंकी पानी के लिए भी करीब 600 रुपये वसूले जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर बिजली खंभों और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण नुकसान और बढ़ा है। समय पर मरम्मत और रखरखाव होता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।
करीब 40 घंटे बाद प्रशासन हरकत में आया और अब नवाबगंज व गोपाला टॉवर समेत कई इलाकों में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। नगर निगम की टीमें सड़कों से पेड़ हटाने और बिजली विभाग नए खंभे लगाने में जुटा है। बिजली न होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है और आम लोग महंगे विकल्प अपनाने को मजबूर हैं। हालांकि अधिकारी जल्द सप्लाई बहाल करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों से जनता का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है।
प्रशासन पर सवाल पेड़ गिरने की घटना कानपुर आंधी बारिश Kanpur Storm Rain ओलावृष्टि नुकसान Hailstorm Damage India बिजली पानी संकट Power Water Crisis केस्को सप्लाई ठप KESCO Power Cut नगर निगम कार्रवाई Municipal Corporation Action जनरेटर महंगाई Generator Price Hike पानी टंकी महंगी Water Tanker Rate नवाबगंज मरम्मत Nawabganj Repair Work गोपाला टॉवर इलाका Gopala Tower Area बिजली खंभे गिरे Electric Pole Damage Fallen Trees Kanpur Administration Under Question आपदा प्रबंधन कमी


Comments