बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! गोरखपुर के ब्लॉक स्तर पर लगेगा भव्य रोजगार मेला, सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर होगी बंपर भर्ती
ख़जनी व पिपरौली ब्लाक के युवा 8 अप्रैल व 9 अप्रैल को लेंगे भाग
गोरखपुर ब्युरो कार्यालय ( उत्तर प्रदेश)
गोरखपुर। जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए राहत और उम्मीद की किरण जग गई है। प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड और भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालयों पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा सैनिक (Security Guard) और सुरक्षा सुपरवाइजर (Supervisor) पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।
यह अभियान 24 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकास खंडों में चलेगा। भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को लखनऊ स्थित आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद अच्छी सैलरी, पीएफ, अन्य सुविधाओं और करियर ग्रोथ के साथ नौकरी मिलेगी।
कौन कर सकता है
आवेदन? योग्यता इस प्रकार है:
सुरक्षा सैनिक पद: न्यूनतम 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर।
सुरक्षा सुपरवाइजर पद: न्यूनतम 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर।
भर्ती प्रक्रिया हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से लानी होगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रखी गई है।
Read More सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर निर्धारित तिथियां और स्थान:
06 एवं 07 अप्रैल 2026: खजनी और पिपरौली ब्लॉक
08 एवं 09 अप्रैल 2026: उरुवा और बेलघाट ब्लॉक
10 एवं 11 अप्रैल 2026: कौड़ीराम और बांसगांव ब्लॉक
13 एवं 14 अप्रैल 2026: गगहा और बरहलगंज ब्लॉक
17 एवं 18 अप्रैल 2026: गोला और चरगांवा ब्लॉक
20 एवं 21 अप्रैल 2026: खोराबार और ब्रह्मपुर ब्लॉक
जिला विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती शिविरों का भव्य और सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकतम युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।
यह रोजगार मेला न केवल बेरोजगारी कम करने में मदद करेगा, बल्कि युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में स्थिर करियर बनाने का सुनहरा प्लेटफॉर्म भी प्रदान करेगा। एसआईएस इंडिया जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है, जहां ट्रेनिंग, सुरक्षा और भविष्य दोनों सुरक्षित हैं।
अधिक जानकारी या स्पष्टिकरण के लिए संपर्क करें:
भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी (मो. 9125973571)
शिवबक्स सिंह (मो. 9455609644)
प्रशासन की अपील है कि गोरखपुर के सभी बेरोजगार युवा इस अवसर को हाथ से न जाने दें। अपनी दस्तावेज तैयार रखें, समय पर पहुंचें और एक बेहतर भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाएं।



Comments