गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन में नई टीम का आगाज़ 8 अप्रैल को, भव्य शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारी

ब्लाक प्रमुखः ख़जनी अंशु सिंह को नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष टीम ने दिया निमंत्रण

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। जनपद के खजनी तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 अप्रैल को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (मल्लू लाल), मंत्री चंदमौली शर्मा और सुलह अधिकारी कमलेश पांडेय सहित पूरी कार्यकारिणी टीम कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। समारोह में ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह को विशिष्ट अतिथि तथा स्थानीय विधायक श्रीराम चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी संभावित है।

कार्यक्रम से पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने उन्हें डायरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी भूमिका समाज में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन Read More बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन

इसी क्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अंशुमाली धर दुबे ने भी मंत्री चंदमौली शर्मा और सुलह अधिकारी कमलेश पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नई टीम के प्रति विश्वास जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

फर्जी निस्तारण करने की कमिश्नर सेकी शिकायत कार्यवाही का आश्वासन  Read More फर्जी निस्तारण करने की कमिश्नर सेकी शिकायत कार्यवाही का आश्वासन 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही, जिसमें सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने महज एक वोट से जीत दर्ज की थी।
8 अप्रैल को होने वाला यह समारोह न केवल नई टीम का औपचारिक स्वागत होगा, बल्कि खजनी के न्यायिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।

लखीमपुर खीरी – गैस एजेंसी पर दिव्यांग की पिटाई, वीडियो वायरल Read More लखीमपुर खीरी – गैस एजेंसी पर दिव्यांग की पिटाई, वीडियो वायरल

Post Comments

Comments