संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण

शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही।
 
शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
 
तहसील औराई में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 59 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को 15 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
 
जिलाधिकारी ने अंतरविभागीय समन्वय पर बल देते हुए प्रत्येक राजस्व एवं पुलिस टीम के लिए एक-एक अधिकारी को टीम लीडर नामित किया और निर्देश दिया कि शिकायतों का उसी दिन स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध कब्जों को हटाने, ग्राम समाज, तालाब व खलिहान की भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
 
समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग के 7 तथा जल निगम के 4 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं अन्य तहसीलों—ज्ञानपुर व भदोही—में भी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
 
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मिशन शक्ति सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी दिया गया।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कर फरियादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें उच्च स्तर पर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें