मुख्य विकास अधिकारी ने किया संचारी अभियान से संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

अप्रैल में गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समस्त विभाग विशेषकर पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा पंचायत भवन, चौराहों, स्कूलों, कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद / उत्तर प्रदेश -

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संचारी अभियान संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी, ने संचारी अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर विभिन्न संचारी बीमारियों जैसे- मलेरिया, डेंगू, टी०बी० इत्यादि० की रोकथाम का प्रयास करने के साथ ही जनमानस में इन बीमारियों के सापेक्ष जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

IMG-20260401-WA0105

नौ दिवसीय “नवनिर्माण के नौ वर्ष” मेले का भव्य समापन Read More नौ दिवसीय “नवनिर्माण के नौ वर्ष” मेले का भव्य समापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि अभियान में जनपद की समस्त आशायें एवं आंगनबाड़ी मिलकर घर-घर जायेंगी एवं नागरिकों को विभिन्न संचारी बीमारियो के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम संबंधित उपाय बतायेंगी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय कर दी गयी है जिसके अंतर्गत पंचायत राज विभाग के द्वारा एंटीलार्वल छिड़काव, फॉगिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाब की सफाई, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि करना है।

बलिया में प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत Read More बलिया में प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत

नगर विकास विभाग के द्वारा उपरोक्त समस्त दायित्व का निर्वहन नगरीय क्षेत्र में करना है। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे शौच के पश्चात एवं भोजन के पूर्व हाथ धोना, साफ-सफाई, एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं धूप से बचने इत्यादि का प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के मध्य चूहा, छछूंदर इत्यादि रेप्टाइल्स से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने एवं पशु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताये जायेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी कुमार को मिला प्रतिष्ठित 'लक्ष्मण पुरस्कार' Read More उत्तर मध्य रेलवे के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी कुमार को मिला प्रतिष्ठित 'लक्ष्मण पुरस्कार'

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। माह अप्रैल में गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समस्त विभाग विशेषकर पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा पंचायत भवन, चौराहों, स्कूलों, कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अन्त में डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में आर०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मधु, कुमारी जूही सिंह, सभाजीत प्रसाद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें