धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विढ़मगंज) एवं खैरटिया पिकनिक स्पॉट का किया जाएगा विकास-जिलाधिकारी

सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी विकसित

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विढ़मगंज) एवं खैरटिया पिकनिक स्पॉट का समग्र विकास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

बलिया में निर्माणाधीन सरयू पुल पर बड़ा हादसा: सरिया ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर Read More बलिया में निर्माणाधीन सरयू पुल पर बड़ा हादसा: सरिया ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

इन स्थानों पर वर्ष भर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन बना रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा इन मंन्दिरों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप देने की योजना बनाई गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बाहरी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

रसोई गैस सिलेंडर को सुबह से एजेंसियों मे लंबी कतार Read More रसोई गैस सिलेंडर को सुबह से एजेंसियों मे लंबी कतार

पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि जनपद के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित कर उनके विकास हेतु प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी के निर्देशन में भेजे जा रहे है ताकि सोनभद्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्था के द्वारा श्रमिकों का शोषण ,  शोषण  के विरूद्ध  कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त Read More जल जीवन मिशन में कार्यदाई संस्था के द्वारा श्रमिकों का शोषण , शोषण के विरूद्ध कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें