लखीमपुर खीरी – गैस एजेंसी पर दिव्यांग की पिटाई, वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिव्यांग व्यक्ति एजेंसी स्टाफ से सिलेंडर देने की गुहार लगा रहा था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी- जिले में एक तरफ जहां किसान और आम लोग तपती धूप में घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर और डीजल-पेट्रोल के लिए जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी संचालकों की मनमानी के आरोप सामने आ रहे हैं।ताजा मामला कस्ता गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिव्यांग व्यक्ति एजेंसी स्टाफ से सिलेंडर देने की गुहार लगा रहा था, तभी एजेंसी मालिक ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी।
 
इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बना रहे एक युवक को भी आरोपी ने मारने के लिए दौड़ाया और उसे गालियां दीं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ मानवता को शर्मसार करती हैं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें