अंक पत्र पाकर खिल उठे  बच्चों के चेहरे

बच्चा अच्छी पढ़ाई लिखाई करके कुछ बन जायें तो वे बच्चों के आगे कक्षा की पढ़ाई जरूर जारी रखें।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । जिले के बर्डपुर ब्लाक के  कंपोजिट  पूर्व माध्यमिक विद्यालय  काशीपुर में बुधवार को  वार्षिक उत्सव  एवं विदाई समारोह तथा  नवारम्भ उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/छात्राओं को अंक पत्र  एवं पुरस्कार वितरण किया गया,
 इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज  ने बच्चों को वार्षिक परीक्षा अंक पत्र एवं पुरस्कार  देते हुए  बच्चों व अभिभावकों से कहा कि अगर आप चाहते है बच्चा अच्छी पढ़ाई लिखाई करके कुछ बन जायें तो वे बच्चों के आगे कक्षा की पढ़ाई जरूर जारी रखें। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को समाज में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी साझा किया। 
 
 इस अवसर पर एआरपी बर्डपुर  विवेक कुमार एवं संदीप द्विवेदी व प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज एवं शमसुल हक, लक्ष्मी यादव, नागेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार चौधरी, भनावती, एवं सुशीला आदि उपस्थित रहे,
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें