राजश्री कालेज के इंजीनियरिंग  छात्र-छात्राओं ने किया ’’यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीस, नोएडा’’ का शैक्षिक भ्रमण

छात्र-छात्राओं ने ’’यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीज प्रा0लि0, नोयडा’’ का शैक्षिक भ्रमण किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। राजश्री इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, बरेली के बी0टेक0 कम्प्यूटर साइंस, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन, इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं ने ’’यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीज प्रा0लि0, नोयडा’’ का शैक्षिक भ्रमण किया। 
 
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने कंपनी का संचालन, प्रौद्यौगिकियों और नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि इंटरनेट ऑफ थिंक्स, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग पर आधारित संस्थान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की बारीकियों को सीखने तथा जनरेटिव आर्टिफीशियल इन्टेलिजेन्स और एजेंटिक आर्टिफीशियल इन्टेलिजेन्स पर नवाचार को प्रोजेक्ट्स में लागू करने के लिये यह भ्रमण बेहद लाभकारी है। 
 
कम्पनी के निदेशक  कौशलेन्द्र सिंह सिसोदिया ने छात्र-छात्राओं कोे आई0ओ0टी0 और ए0आई0 लैब का दौरा कराया ताकि वे वास्तविक कार्य शैली को देख सकें। राजश्री संस्थान में अध्ययनरत वेदान्त चौबे, मोहित यादव, कार्तिक गंगवार, आकाशी गुप्ता एवं स्नेहा भारती छात्र-छात्राओं ने कम्पनी में आयोजित वर्कशॉप में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें