मेधावी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत, खुशी से खिले चेहरे
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र के साथ आकृषक पुरस्कार से सम्मानित किया
बरेली। वेदोजीवनी पाठशाला कमेटी बरेली, द्वारा संचालित वेदोजीवनी एच. एस. (मांटेसरी) स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना वरिष्ठ अधिवक्ता ने की।
विद्यालय के प्रबन्धक शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित) ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय ने हमारे के अथक प्रयासों से अभूतपूर्व प्रगति की है तथा आगामी सत्र 2026-27 से इस विद्यालय में सह शिक्षा का प्रारंभ भी किया जा रहा है।
जिसमें कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित नवीन कक्षाओं में प्रारम्भ की जायेगी। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किये गये जिसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र के साथ आकृषक पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसमें कक्षा एन.सी. के मो. उजैन को प्रथम, तथा मो. उजैफ को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा के.जी. में मोईन एवं शाहिद खान को संयुक्त रूप से प्रथम, अक्शा नूर को द्वितीय कक्षा प्रथम में श्रद्धा शर्मा को प्रथम आरिफा को द्वितीय, कक्षा दो में अरूणिता को प्रथम तथा अथर्व सक्सेना एवं कन्हैया को संयुक्त रूप से द्वितीय कक्षा 3 में नमन को प्रथम एवं अक्षरा को द्वितीय, कक्षा 4 में परिणति को प्रथम, यशी को द्वितीय तथा कक्षा 5 में दरक्शा नूर को प्रथम एवं रूबल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ. विशेष कुमार सक्सेना तथा वेदोजीवनी हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी के अतिरिक्त आई.डी. सिंह, तरूण कुमार, व्योमकेश पाण्डेय तथा समस्त अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू सक्सेना ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
bareilly news Education News UP बरेली शिक्षा समाचार उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार Hindi News Education बरेली न्यूज छात्र सम्मान समारोह Student Felicitation school award ceremony वेदोजीवनी स्कूल बरेली मेधावी छात्र सम्मानित छात्र-छात्राएं पुरस्कृत स्कूल पुरस्कार समारोह वार्षिक परीक्षाफल 2026 मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम अनिल कुमार सक्सेना अधिवक्ता शशि भूषण अग्रवाल वेदोजीवनी एच एस स्कूल स्कूल सम्मान समारोह बरेली एजुकेशन न्यूज


Comments