नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आग लगने से गेहूं की 30 बीघा फसल जलकर राख
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के साहेपारा गांव के पूरब काली माता मंदिर स्थान से सुकालाजोत गांव के सरहद तक मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं के फसल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और खेतों में फैलती चली गई ।धुएं और आग की लपटों को देख ग्रामीणो में अफरा तफरी मच गई । ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे तेज लपटों के आगे असहाय नजर आए सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लगभग दर्जन किसानों का करीब 30 बीघा तक खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।आग लगने साहेपारा गांव के किसान सहज राम यादव, मस्तराम यादव,रफीक,सिराज चौधरी,अबूजर अबूजाना, मोहम्मद अनवर अली ,ईसा,मुस्तफा, मुस्तकीम आदि किसानों की लगभग 30बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।घटना से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है।
breaking news swatantra prabhat Fire Accident swatantra prabhat news UP News hindi news update गेहूं की फसल में आग किसान नुकसान Wheat Crop Fire Village Fire Incident Fire in Wheat Crop Farm Fire News Agriculture News Farmer Loss खेत में आग फसल जलकर राख ग्रामीण खबर Agriculture Loss India Fire Incident UP Wheat Crop Loss


Comments