समाज की एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण ही हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी शक्ति, संतोष आर्मी

सभी के सुखद भविष्य और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जन-जन की आस्था और भावनाओं से निरंतर जुड़े समाजवादी पार्टी के, प्रदेश उपाध्यक्ष सपा (सैनिक प्रकोष्ठ) एवं सैनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  संतोष आर्मी हौदहा ग्रामसभा में आयोजित मां दुर्गा के पावन भंडारे में उपस्थित हुए।
 
संतोष आर्मी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण ही हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी के सुखद भविष्य और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।
 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेश पटेल, बलवंत पटेल, रवि पटेल, विशाल पटेल, सभाजीत, मेजर हरिशंकर, अनिल कुमार एवं सूरज पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें