नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
युवक की बाइक चोरी,दी तहरीर
आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला
नैनी, प्रयागराज। 24 मार्च नैनी क्षेत्र के नई बाजार निवासी दिनेश कुमार केसरवानी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी।दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के बाद बाइक चोरी होने की आशंका जताई और पीड़ित को थाने में एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी।पीड़ित ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाना नैनी में शिकायत दर्ज कराई।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात prayagraj crime news uttar pradesh crime news Swatantra Prabhat Prayagraj यूपी क्राइम न्यूज नैनी थाना पुलिस जांच प्रयागराज police investigation Prayagraj Swatantra Prabhat crime news Prayagraj bike theft Naini bike चोरी Super Splendor theft Prayagraj Naini police case bike theft UP CCTV bike theft case Naini new bazar theft प्रयागराज बाइक चोरी सुपर स्प्लेंडर चोरी सीसीटीवी में चोर नई बाजार नैनी


Comments