तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर मधुकरपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत से सब्जी लेकर लालगंज कृषि मंडी ले रहे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बगल में खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मधुकरपुर निवासी देवा (17) पुत्र संतोष अपने ई-रिक्शा में सब्जी लादकर नवीन कृषि मंडी लालगंज जा रहा था।
 
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
 
जैसे ही वह गांव के निकट सड़क पर चढ़ा रायबरेली की ओर से रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ई रिक्शा दूर जाकर गिरा। इससे वहां खड़ी मधुकरपुर निवासिनी महिला सुनीता (40) व देवा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि रिक्शा पर लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में घायल देवा और सुनीता को फौरन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देवा की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। बेटे की मौत से मां शशिकला दादी सुखरानी, बहने विनीता, प्रियंका अंतिमां का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के गांव वालों ने बताया कि एक मां पहले ही उसके पिता का निधन हो चुका है। घर की जिम्मेदारी मृतक पर थी। सब्जी और ई रिक्शा चलाकर वह घर का खर्च चला रहा था।  प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें