1करोड़ से होगा नराद मुनि कुटी मंदिर का सुंदरीकरण
मन्दिर का सुंदरीकरण होने से इस क्षेत्र मेंएक ऐतिहासिक कार्य होगा
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में नारद कुटी हनुमान मन्दिर का सोमवार को सुंदरीकरण के लिए पूर्व मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी व चेयरमैन अजय गुप्ता द्धारा शिलान्यास किया गया। मंदिर के सौन्दर्यकरण का कार्य लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस दौरान पूर्व राज्यमत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि मन्दिर का सुंदरीकरण होने से इस क्षेत्र मेंएक ऐतिहासिक कार्य होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि मंदिर के चारों तरफ चाहरदिवारी तालब का सुंदरीकरण सुचार रूप से किया जाएगा। इस मौके पर नारद कुटी मंदिर के महंत वेदांती महाराज जी, ईओ अखिलेश दीक्षित, कृष्णा मिश्रा,सभासद सत्यनारायण दुबे, निर्पेंद्र सिंह,गणेश वरुण, अरविंद गुप्ता, संदीप चौरसिया, गोवर्धन यादव, लड्डू पाल सोनी, पिंकू मोदनवाल, अटल प्रजापति, लालू, शिवजी तिवारी, राम नरेश पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार बिस्कोहर नगर पंचायत Ajay Gupta Chairman Biskohar Nagar Panchayat नगर पंचायत विकास कार्य Narad Kuti Hanuman Mandir Satish Chandra Dwivedi Temple Beautification Project UP Temple Development Siddharthnagar Temple News Mandir Sundarikaran नारद कुटी हनुमान मंदिर मंदिर सुंदरीकरण कार्य डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी अजय गुप्ता चेयरमैन मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम तालाब सुंदरीकरण योजना धार्मिक स्थल विकास


Comments