गौशाला में गोवंशीय पशुओं के नाम पर खुली लूट, सामूहिक कब्रें मिलने से मचा हड़कंप
भूख और प्यास से तड़पते गोवंशीय पशुओं की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद गौशालाओं की स्थिति बदहाल होती नजर आ रही है। ताजा मामला जनपद के रोशन नगर ग्राम पंचायत से सामने आया है, जहां गोवंशीय पशुओं के नाम पर खुलेआम लूट और लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गौशाला में पशुओं को न तो हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था है। भूख और प्यास से तड़पते गोवंशीय पशुओं की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गौशाला के पास ही गोवंशीय पशुओं की सामूहिक कब्रें पाई गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी संख्या में पशुओं की मौत के बाद उन्हें चुपचाप दफनाया जा रहा है।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों (वीडीओ) पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मामले से अनजान बने हुए हैं।
शासन प्रशासन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पाएगा, या गौशालाओं में रह रहे गोवंशीय पशुओं को उचित देखभाल और संरक्षण मिल पाएगाअब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इन बेजुबान पशुओं को न्याय मिल पाता है। रोशन नगर ग्राम प्रधान से जानकारी लेने की कोशिश गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया वीडियो साहब जाने वीडियो से फोन पर जानकारी लेने पर उन्होंने यह बताया कि इस बारे में ग्राम प्रधान ही जानकारी दे पाएंगे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात गौशाला घोटाला Swatantra Prabhat UP news ग्रामीणों का आरोप Lakhimpur Khiri gaushala news Roshan Nagar gaushala case cow shelter scam UP cattle death Khiri gaushala negligence Uttar Pradesh animal welfare news India gaushala corruption case UP gaushala investigation gram pradhan Roshan Nagar VDO Khiri case rural news Uttar Pradesh Swatantra Prabhat Khiri लखीमपुर खीरी गौशाला रोशन नगर गौशाला मामला गोवंशीय पशु मौत यूपी गौशाला जांच पशु संरक्षण खबर


Comments