नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कांग्रेस ओ.बी.सी विभाग द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन सफल बनाने हेतु बैठक
पिछड़ी जाति के लोग कांग्रेस से जुड़ें और अपने अधिकारों को जाने-- वंशीधर गंगवार
बरेलीl कांग्रेस ओ. बी. सी. विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डाo अनिल जयहिंद के निर्देशन में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आई. एम.ए.हाल बरेली में "सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन" का आयोजन किया गया है जिसमें कांग्रेस के देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, सामाजिक व पिछड़े वर्ग चिंतक भाग लेंगे l
प्रेमनगर धर्मकांटा स्थित ओ. बी. सी. कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का वृहद आयोजन हुआ जिसमें वंशीधर गंगवार जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ी जाति के लोग कांग्रेस से जुड़ें और अपने अधिकारों को जाने और १९ अप्रैल का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा lनरेश कश्यप तजपुरा ने कहा की भाजपा पिछड़ी जाति विरोधी है l पियूष प्रजापति और डाo दत्तराम गंगवार ने कहा कि शासन करना कांग्रेस को आता हैऔर युवाओं को नौकरी देने व उद्योग लगाने -सरकारी कार्यालयों को खोलेने का कार्य कांग्रेस ने किया तथा बंद करने का कार्य भाजपा ने किया l
गोपाल मौर्य वार्ड अध्यक्ष २५ ने कहा कि बरेली का सम्मेलन देश,प्रदेश को नई दिशा देगा l महानगर अध्यक्ष हरिओम शाक्य एडवोकेट ने ओजस्वी भाषण में कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में हजारों विद्यालय बंद कर दिये और बैकवर्ड के बच्चे पढ़ाई से वंचित कर दिये lसम्मेलन के आयोजक मास्टर छोटेलाल गंगवार पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु मंडल में जन जन तक पैगाम पहुंचाने और कांग्रेस के झंडे के साथ आने की अपील की कार्यक्रम का संचालन सलमान ज़मीर ने किया ll
swatantra prabhat Bareilly political news Bareilly Congress OBC Conference Social Nyay Bhagidari Sammelan Congress OBC Department Anil Jaihind Congress Vanshidhar Gangwar Bareilly OBC Congress Meeting IMA Hall Bareilly Event Congress Conference 2026 UP Political Conference बरेली कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन कांग्रेस ओबीसी विभाग बैठक वंशीधर गंगवार अनिल जयहिंद कांग्रेस प्रेमनगर धर्मकांटा बैठक कांग्रेस कार्यक्रम बरेली पिछड़ा वर्ग सम्मेलन यूपी कांग्रेस समाचार कांग्रेस राजनीतिक बैठक आईएमए हॉल बरेली ओबीसी कांग्रेस आयोजन बरेली राजनीतिक खबर


Comments