नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सुनार ने लूट की फर्जी कहानी बनाकर महबूबा को इंप्रेस करना चाहा, पुलिस ने खोली पोल
थाना रायपुरवा व सर्विलांस की टीम ने लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश किया है
कानपुर। थाना रायपुरवा व सर्विलांस की टीम ने लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश किया है और अभियुक्त जिसने लूट की फर्जी घटना बनाई थी और पुलिस को सूचना दी थी मेरठ निवासी अंतिम सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 20.03.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे थाना सीसामऊ पर अन्तिम सोनी निवासी मेरठ द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे स्टेशन से उतरकर टेंपो में बैठने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके साथ लूटपाट की गई, जिसमें नकद धनराशि व जेवरात लूट लिए गए तथा उसके साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
जांच में -वादी द्वारा अपने बयान में लगभग ₹30,00,000 नकद एवं ₹8,00,000 के जेवर लूटे जाने की बात कही गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस, साइबर, स्वाट टीम एवं थाना रायपुरवा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान वादी द्वारा बताए गए घटनास्थल एवं वास्तविक लोकेशन में अंतर पाया गया, जिसमें तकनीकी साक्ष्यों के अनुसार उसकी लोकेशन पनकी पड़ाव क्षेत्र में प्राप्त हुई।
गहन पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी द्वारा पूरी लूट की घटना झूठी गढ़ी गई थी। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह एक महिला को प्रभावित करने एवं उससे आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से इस प्रकार की फर्जी कहानी तैयार कर रहा था। गिरफ्तारी व आपराधिक पृष्ठभूमि - उपरोक्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त अन्तिम सोनी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त मेरठ में सुनार की दुकान संचालित करता है तथा प्रारंभिक जांच में इसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी/ठगी से संबंधित प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें पीतल पर सोने की परत चढ़ाकर लोगों को ठगना एवं इंदौर में फर्जी जेवर गिरवी रखकर ऋण लेकर फरार होना शामिल है। पूरी घटना असत्य पाई गई, जिसे अभियुक्त द्वारा निजी स्वार्थ एवं ठगी के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया था।
crime news hindi up crime news crime news uttar pradesh kanpur breaking news कानपुर क्राइम न्यूज़ breaking news Kanpur Kanpur latest crime news fake robbery story Kanpur police expose fake case Kanpur swat team cyber cell Kanpur GT Road Kanpur crime police investigation Kanpur फर्जी लूट मामला कानपुर सुनार की फर्जी लूट रायपुरवा थाना कानपुर सीसामऊ थाना कानपुर मेरठ सुनार गिरफ्तार यूपी क्राइम अपडेट कानपुर पुलिस खुलासा fake loot news


Comments