जनता का प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी: माता प्रसाद पांडेय

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर - उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इटवा विधानसभा से विधायक माता प्रसाद पांडेय के इटवा स्थित  आवास पर गुरुवार को एक भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी संयुक्त रूप से नेता प्रतिपक्ष एवं इटवा ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय द्वारा की गई। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा, बल्कि  क्षेत्रीय सामाजिक और राजनीतिक संवाद के एक बड़े मंच के रूप में भी कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र से आए  नागरिकों,प्रबुद्ध जनों और भारी संख्या में समर्थकों का तांता लगा रहा।
 
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने स्वयं आगंतुकों का स्वागत किया और उनसे कुशलक्षेम जानी। कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की जो क्षेत्र में पांडेय परिवार की गहरी पैठ और लोकप्रियता को दर्शाता है। समर्थकों में अपने नेता के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जलपान और फलाहार के साथ-साथ स्थानीय विकास और जनसमस्याओं पर भी अनौपचारिक चर्चाएँ हुईं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और उन्हें अपने क्षेत्र की जनता के सीधे संपर्क में रहने का अवसर मिलता है। ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय ने भी आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें