परिषदीय विद्यालयों में नवारंभ उत्सव का हुआ आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर - विकास  खण्ड  उस्का बाजार के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को भव्य 'नवारंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-प्रवेशित बच्चों, विशेषकर 'बालवाटिका' और कक्षा-1 के छात्रों का विद्यालय में आत्मीय स्वागत करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द मेंकार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी और पाठ्य सामग्री वितरित की।
 
बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बीईओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्कूलों में बच्चों को आनंदमय और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे चार्ट, गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था ताकि बच्चे पहले ही दिन स्कूल के प्रति आकर्षित हों।
 
प्राथमिक विद्यालय मरवटियामाफ़ी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन रस्तोगी की मौजूदगी में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का 'बालवाटिका' के तहत नामांकन कर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया।शिक्षकों ने अभिभावकों को नई शिक्षा नीति और विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे इस सत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस दौरान विद्यालयों के स्टाफ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें