राजनीति
बिठूर के लॉज में बनारस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
लॉज मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधना चौकी क्षेत्र में एक लॉज में बनारस की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत मंधना चौकी क्षेत्र में कॉलर जगदीप द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनकी लॉज में एक महिला के साथ गलत कार्य हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बिठूर स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया।
महिला सब इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि वह मूल रूप से बनारस की निवासी है तथा यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक व्यक्ति उसे लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त लॉज के स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments