राजनीति
नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर तुलसीसदन में दो दिवसीय मेले का भव्य रूप से हुआ शुभारम्भ
दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के ’नवनिर्माण के 9 वर्ष’ संकल्प से सिद्धि,सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि पूरे होने के उपलक्ष्य में तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर दो दिवसीय मेले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जनसामान्य द्वारा विभिन्न विभागों की लगायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चो का अन्न प्रासन्न कराया गया तथा दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ में पंजीकृत शिल्पी कठपुतली कलाकेन्द्र, जादूगर रवीन्द्र कुमार एण्ड पार्टी व सुरेन्द्र प्रताप यादव लोकगीत दल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि बीते 9 वर्षों में प्रदेश ने सुरक्षा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आम जनता तक पहुंच रहा है। विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश आज सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ गरीब वर्ग तक पहुंच रहा है। आज जरूरतमंद लोगों को बिजली, शौचालय और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के तहत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति प्रभावी रूप से लागू है जिससे अपराध पर नियंत्रण स्थापित हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, संसाधनों की उपलब्धता और मैनपावर बढ़ाने के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। डीएम ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत पात्र बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 26 करोड़ 55 लाख 30 हजार रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं आवास की चाभियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही आर-सेटी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, खाद एवं रसद विभाग, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गई है।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, भाजपा के रामजी मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व लाभार्थी व आमजन मानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस व धर्मेन्द्र ओझा द्वारा किया गया।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात DM Shiv Sahay Awasthi UP development program Swatantra Prabhat Pratapgarh Swatantra Prabhat UP news Pratapgarh Navnirman 9 years Tulsisadan Pratapgarh program UP government 9 years celebration government schemes Pratapgarh Rajendra Maurya MLA Jit Lal Patel Vishwanathganj Pratapgarh government fair government scheme distribution प्रतापगढ़ नवनिर्माण 9 वर्ष तुलसीसदन मेला सरकारी योजनाएं प्रतापगढ़ विधायक राजेंद्र मौर्य जीत लाल पटेल डीएम शिव सहाय अवस्थी लाभार्थी वितरण कार्यक्रम


Comments