नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
संकल्प संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरवत वितरण कार्यक्रम किया गया
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरोचीफ
टूण्डला- नगर के मां सीयर देवी मंडल लाइन पार स्थित अनिल कुमार बघेल के प्रतिष्ठान रॉयल टेलर्स पर भारतीय जनता पार्टी, जिला फिरोजाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जनमानस ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री एवं भाजपा के विस्तारक रहे वीरेन्द्र प्रताप सिंह को जिला सह मीडिया प्रभारी, पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे सचिन जैन को जिला संयोजक सह सोशल मीडिया तथा भाजपा फिरोजाबाद में लगातार तीसरी बार महिपाल सिंह निषाद को जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
स्वागत के पश्चात अपने संबोधन में जिला संयोजक सह सोशल मीडिया सचिन जैन ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री वेद प्रकाश बघेल, सूरज धाकरे, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य नवीन कुमार बघेल, नरेंद्र पाल सिंह, सुधीर बघेल, पोप सिंह, रूप सिंह, पवन, गुलशेर खान, कौशल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments