नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घर में घुसकर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
नकदी व मोबाइल बरामद
नैनी प्रयागराज। रविवार को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त औजारों के साथ नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना खान उर्फ शाहिल (21 वर्ष) पुत्र इकलाख खान निवासी डिहवा कटैईया थाना सरायं अकिल, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। उसे थाना औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक लोहे का हथौड़ा, एक तार कटर और 1680 रुपये नगद बरामद किए। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में वादी धीरज सिंह पुत्र स्व. चन्द्र देव सिंह निवासी रामपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र में मु0अ0सं0 42/2026 धारा 331(3), 305(ए) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के दिन भी वह चोरी करने गया था, लेकिन घरवालों के जाग जाने पर पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ थाना मंझनपुर, कौशाम्बी में चोरी और चोरी का माल रखने के मामले दर्ज हैं।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
swatantra prabhat UP police news स्वतंत्र प्रभात prayagraj crime news crime news prayagraj Breaking Crime News UP स्वतंत्र प्रभात न्यूज स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज Swatantra Prabhat Prayagraj प्रयागराज क्राइम न्यूज नैनी चोरी मामला Swatantra Prabhat crime news Industrial Area Naini police mobile and cash recovered BNS case Prayagraj औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रयागराज यूपी क्राइम खबर house theft UP arrest news Prayagraj latest crime news Prayagraj


Comments