नैनी में आरएसएस का पथ संचलन,जगह-जगह हुआ  स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयाग नैनी भाग द्वारा विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन नैनी बाजार, स्टेशन रोड, संगम रोड एवं चकदोंदी सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का विज्ञापन स्वागत किया गया।
 
चकदोंदी क्षेत्र में पार्षद राकेश जायसवाल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेष बात यह रही कि चकदोंदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलीम खान, गुड्डू भाई एवं नफीम भाई ने अपने साथियों के साथ पथ संचलन का स्वागत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें