नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोन पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस क्षेत्र में अमन चैन, शांति बनाये रखने के लिए कटिबद्ध
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में कोन पुलिस ने रविवार दिनांक-22.03.26 को चैत्र नवरात्र को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना कोन से कुल 07 व्यक्तियो को विभिन्न प्रकरणो मे शांन्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा -170/126/135 बीएनएएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारशुदा व्यक्ति रामअवध पुत्र स्व०बेचू निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद उम्र -52 वर्ष, देव कुमार गुप्ता पुत्र स्व० कृष्णा साव निवासी-कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र -55 वर्ष, त्रिवेणी पुत्र स्व0 रामलखन निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र -45 वर्ष, राजेश कुमार गुप्ता पुत्र मुंशी गुप्ता निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र -28 वर्ष, मुन्नी लाल पुत्र स्व०लखन निवासी कचनरवा थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र -59 वर्ष, इन्द्रजीत कुमार पुत्र सुरेन्द्र निवासी खेमपुर थाना कोन जनपद सोनभद्र -19 वर्ष, अंगद कुमार पुत्र विजय राम निवासी खेमपुर थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र -20 वर्ष को न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट ओबरा के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया ।


Comments