साइकिल से माँ पूर्णागिरी के द्वार चले कुढ़ौली के युवा रिठौरा में हुआ भव्य स्वागत

युवाओं का जत्था माँ पूर्णागिरी की कठिन साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। बदायूं के तहसील बिसौली के ग्राम कुढ़ौली से सात उत्साही युवाओं का जत्था माँ पूर्णागिरी की कठिन साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ है। इस दल में देवपाल, योगेश, सत्यदेव, रामदेव, पप्पू व अन्य साथी शामिल हैं।

यात्रा के दौरान रिठौरा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इन श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रामवीर, भीमसेन कश्यप, कृष्णा गुप्ता और वर्षा गुप्ता शामिल रहे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जलपान के साथ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। युवाओं के इस भक्तिमय संकल्प और साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


About The Author

Post Comments

Comments