नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर : बरसात के साथ तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल
किसानों का कहना है कि फसल गिरने से अब पैदावार प्रभावित होगी
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के आसपास के इलाकों में तीन दिनों से मौसम खराब होने के कारण तेज हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हुई और झमाझम बारिश होन से गेहूं का फसल गिर कर बर्बाद हो गया।बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस बेमौसम बरसात और हवा ने ईट भट्टों व किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में फसल तैयार खड़ी गेहूं और सरसों व मटर, मसूर की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कही-कहीं पर छोटे छोटे ओले भी पड़े हैं उससे सरसों, मटर, मसूर आदि का नुकसान हुआ है।
रवि फसल के सहारे लडकी, लड़कों का शादी करने वाले थे। कई गांवों के किसानों का हाल पूछिए जैसे नावडीह, दखिनहवा सिकन्दरपुर ,शीतल भीटा, सिंगार जोत,बिस्कोहर व बूढ़ी खास,खरिकवा गांव निवासी छांगुर, मंत्रराम , मुरली, रमई व दिवाकर ने बताया कि तेज हवा के कारण हमारे खेत में लगी गेहूं की फसल गिरकर जमीन पर बिछ गई है। जो कि सिकंदरपुर दाखिन्हवा के प्रधान प्रतिनिधि रामफेर यादव किसानों का कहना है कि फसल गिरने से अब पैदावार प्रभावित होगी और बुआई से लेकर खाद-पानी तक का सारा खर्च डूब गया ।
swatantra prabhat swatantra prabhat news स्वतंत्र प्रभात swatantra prabhat Siddharthnagar सिद्धार्थनगर समाचार स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Breaking News Siddharthnagar स्वतंत्र प्रभात न्यूज Agriculture News India Sikandarpur Siddharthnagar Uttar Pradesh farmer news Swatantra Prabhat agriculture news इटवा तहसील गेहूं की फसल बर्बाद बारिश से फसल नुकसान किसान परेशान यूपी मौसम समाचार


Comments