नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 दिनांक 20.03.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

चिकित्सकों  की मांग को लेकर राष्ट्रीय  नव निर्माण संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन Read More चिकित्सकों की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमल नयन दुबे, शक्तिनगर , हे0का0 दिनेश कुमार भारती , का0 अमृत लाल शामिल रहे।

पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे Read More पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें