पी एम विकसित भारत रोजगार योजना का उठाये लाभ, पी एम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकरण की अवधि 01 अगस्त 2025 से प्रारम्भ

पी एम विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना-जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पी एम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकरण की अवधि 01 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक निर्धारित की गई है। यह योजना एक-लाभ अनेक की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

योजना के तहत पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों तथा अतिरिक्त रोजगार सृजन करने वाले नियोक्ताओं दोनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना सभी क्षेत्रों में लागू है, जबकि विनिर्माण क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही कर्मचारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, योजना के प्रमुख लाभ एवं पात्रता शर्तें, पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों हेतु अधिकतम रूपया एक लाख प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी पात्र होंगे।

लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़  Read More लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़ 

एक माह के समान वेतन (अधिकतम रूपया 15,000) दो किश्तों में प्रदान किया जाएगा। प्रथम किश्त 6 माह की सेवा पूर्ण होने पर डीबीटी के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। द्वितीय किश्त 12 माह की सेवा पूर्ण करने एवं वित्तीय साक्षरता कोर्स पूर्ण करने के पश्चात सरकार द्वारा निर्धारित बचत योजना के अंतर्गत दी जाएगी। नियोक्ताओं को 2 वर्षों तक वेतन के अनुपात में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे Read More पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे

प्रति कर्मचारी अधिकतम रूपया 3,000 प्रतिमाह तक प्रोत्साहन देय होगा। विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन करने पर तीसरे एवं चौथे वर्ष भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। भुगतान डीबीटी के माध्यम से पैन से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। पात्रता 50 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को न्यूनतम 2 नए कर्मचारी नियुक्त करना होगा।

आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले Read More आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले

50 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को न्यूनतम 5 नए कर्मचारी नियुक्त करना होगा। मासिक वेतन के अनुसार नियोक्ता को देय प्रोत्साहन रूपया 10,000 तक रूपया 1,000 प्रति कर्मचारी प्रति माह रूपया 10,000 से रूपया 20,000 तक रूपया 2,000 प्रति कर्मचारी प्रति माह रूपया 20,000 से अधिक (अधिकतम रूपया 1,00,000 तक) रूपया 3,000 प्रति कर्मचारी प्रति माह योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति/नियोक्ता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी में संपर्क कर सकते हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें