दिल्ली की जमा मस्जिद में अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज़

देश में अमन और भाईचारा कायम रहने की मंगी गयी दुआएं 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली, रमज़ान के पाक महीने का आखिरी जुम्मा अलविदा शुक्रवार को पूरे देश में अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। दिल्ली की की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे और देश दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
 
दिल्ली की ऐतिहासिक जमा मस्जिद पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए, जहां हजारों लोगों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। नमाजियों ने खुदा की इबादत के बाद मुल्क में अमन चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। वहीं नमाज के लिए खास इंतजाम किए गए थे। ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें