कर्मठ कार्यकर्ता लाल बहादुर साहू सभासद पद पर मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष की लहर

जिला अध्यक्ष जमुना पार राजेश शुक्ला जी के आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज- नवनिर्वाचित प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लाल बहादुर साहू जी को सभासद पद पर मनोनीत किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे लाल बहादुर साहू जी ने संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।बताया जाता है कि जिला अध्यक्ष जमुना पार राजेश शुक्ला जी के आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
पार्टी के इस निर्णय को कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कदम बताया है।इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा के साथ पार्टी का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर साहू जी ने कभी किसी अन्य दल का रुख नहीं किया और हमेशा भाजपा के प्रति समर्पित रहे।
 
संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में साहू जी के निवास स्थान पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी राजेश साहू, मुकेश कुमार पाठक, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, बाबूजी यादव, गुलाब कुशवाहा, राणा श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें