नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नैनी में परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
चक्काजाम की कोशिश; पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रयागराज। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (राज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद गुरुवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि कई छात्रों को बिना किसी स्पष्ट कारण के फेल कर दिया गया है। इससे नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कुछ समय के लिए चक्काजाम करने की कोशिश भी की।
इस दौरान नैनी क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन गई और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने संयम बरतते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से हटाया। प्रशासन की सक्रियता के चलते स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और यातायात सामान्य कराया गया।
हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता नहीं बरती गई है और मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियां हुई हैं। छात्रों ने मांग की है कि कॉपियों की पुनः जांच कराई जाए और निष्पक्ष जांच के बाद संशोधित परिणाम जारी किया जाए।वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई।

Comments